AROHAN - LIVE

Nishkaam Karm Bhakti Bhagwanta…

आगरा(arohanlive.com) । भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद भागवत गीता में निष्काम कर्म का संदेश दिया है। गीता जयंती 14 दिसंबर मंगलवार की है। इस मौके पर निष्काम कर्म के संदेश देने वाली श्री अरविंद दर्शन के महान दार्शनिक, साहित्यकार, कवि एवं लेखक श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल द्वारा रचित कविता निष्काम कर्म भक्ति भगवन्ता का आनन्द लीजिये।

निष्काम कर्म भक्ति भगवन्ता

(श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल)

निष्काम सेवा भक्ति भगवन्ता

सेवा चाकरी राम की

कुंजी आत्मा राम

आधार नव जीवन्ता।

निष्काम कर्म मिलन धरा-आकाशा

तहं न कोई टकरावा

बन जावे जीवन सफल

धरा निर्मल होई जावै।

यह मार्ग नव जीवन

द्वार श्री नारायण

भक्ति-ज्ञान मिले कर्म

दिव्य शान्ति आवै।

मायातीत बनजावहि जीवन

दृष्य प्रपंच बाहिर जावै

गुणातीत बने जीवन

मन आकाश चढ़ावै।

निष्काम कर्म बने अमर

कर्ता कूं धन्य बनावै

शान्ति आनन्द उतरे घट

रोम-रोम क्रांति होई जावै।

निष्काम कर्म भक्ति भगवन्ता…

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.