AROHAN - LIVE

Ram Lala’s divine Surya Tilak done on Ramnavmi in Ayodhya, devotees overwhelmed after seeing the grand sight

अयोध्या (arohanlive .com)। अयोध्या में  रामनवमी पर राम लला का दिव्य सूर्य तिलक। अयोध्या देश-दुनिया के भक्तों ने देखा भव्य नजारा।

राम मंदिर बनने के बाद भव्य आयोजन

 

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद रामनवमी पर पहली बार रामलला का सूर्य तिलक का नजारा देखने को मिला। इस दिव्य क्षण के गवाह देश और दुनिया के भक्त बने।

जय श्री राम के जयकारों से गूंजी अध्योध्या

जय श्री राम के जय-जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने श्री राम की मूर्ति के सामने शीश झुकाया। पूरी अयोध्या में रामनवमी का उल्लास देखने वाला है। सरयू के तट से लेकर राम पथ, धर्म पथ और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है।

सुबह साढ़े तीन बजे खुले पट, अभिषेक हुए

सुबह 3.30 बजे से भक्तों के लिए राम मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। दिव्य स्नान, पंचामृत स्नान के बाद रामलला को वस्त्र पहनाए गए।

भक्तों को दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि, रामनवमी पर यहां आने वाले सभी भक्तों के लिए भगवान राम के ‘दर्शन’ की सुविधा सुनिश्चित की है।

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.