AROHAN - LIVE

Lok Sabha Elections-2024 NDA got majority, India alliance also got great success, many big names including PM Modi won

नईदिल्ली (arohanlive .com)लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत। इंडी गठबंधन का भी शानदार प्रदर्शन। पीएम मोदी समेत कई दिग्गज जीते।  

एनडीए 293 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव की 543 सीटों में से केंद्र की सत्ताधारी भाजपा का एनडीए गठबंधन 293 सीटों पर जीत के रुझान मिल रहे हैं। 132 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

अमेठी से स्मृति इरानी हारीं

पीएम मोदी वाराणसी से, लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह चुनाव जीत गए हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अमेठी से डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हार गई हैं।

इंडिया गठबंधन को 232 सीटों पर जीत की ओर

इंडिया गठबंधन ने भी चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की है। इंडी 232 सीटों पर जीत की ओर है। अब तक 60 सीटों पर उसके प्रत्याशी जीते घोषित कर दिए गए हैं। 172 पर बढ़त बनाए हुए हैं।

यूपी में भाजपा को झटका

भाजपा को यूपी में करारा झटका लगा है। 80 सीटो में से सपा को 38, भाजपा को 32, कांग्रेस को सात, रालोद को दो व दो अन्य को मिल रही हैं। अयोध्या से भाजपा के प्रत्याशी को हार मिली हैं।

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.