AROHAN - LIVE

karm mein vishvaas kar…

आगरा(arohanlive.com) । पीएम मोदी आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हैं। आत्मनिर्भरता कर्म से ही आती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी श्रीमद भागवत गीता में निष्काम कर्म का संदेश दिया है। गीता श्री अरविंद दर्शन के महान विचारक, साहित्यकार, कवि एवं लेखक श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल ने कर्म पर काफी रचनाएं लिखी हैं, उनकी रचित कविता कर्म में विश्वास कर इसी की प्रेऱणा देती है।

कर्म में विश्वास कर…

(श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल)

 

ना भटक अंधेरों में,

कर्म ही डगर है,

छोड़ राह आलस्य की,

कर्म ही सफर है।

बना हर मार्ग कर्म से,

मुश्किलों से न डर,

शिखरों को भी पार कर,

कर्म में निरन्तर विश्वास कर।

चलता चल इस मार्ग पै,

सद् गुरु पर विश्वास कर,

सब अंधेरे मिटा कर्म से,

आलस्य में ना कभी फंस।

सत्-कर्म ही आधार जीवन,

कर्म में ही निरन्नतर विश्वास कर,

कर्म ही है जीत,

कर्म मार्ग में ना कभी भटक।

कर्म फूलों से सजा जिंदगी,

निष्काम कर्मयोगी का श्रृंगार कर,

लुटा जिंदगी इसी मार्ग पै,

सेवा-मार्ग से आत्मा में प्रवेश कर।  

कर्म में विश्वास कर…

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.