AROHAN - LIVE

Sri Aurobindo is relevant even today, Sri Maa had announced to become India’s Vishwaguru: Amit Kumar Ghosh

आगरा (arohanlive.com) । महर्षि अरविंद ने कहा था कि मानव जाति को सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के लिए सुपर माइंड की ओर जाना होगा। श्रीमां ने सबसे पहले भारत के विश्वगुरु बनने की घोषणा की थी।

श्री अरविंद शिक्षण संस्थान का विशेष संवाद

उक्त उद्गार परिवहन मंत्रालय भारत सरकार के अपर सचिव अमित कुमार घोष ने शनिवार को होटल कांत पैलेस फतेहाबाद रोड पर श्री अरविंद शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित विशेष संवाद में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।

श्री विश्वेश्वर दयाल समग्र राष्ट्रवाद के पुरोधा थे

उन्होंने श्रीअरविंद के 150वीं जन्म शताब्दी पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमां और श्री अरविंद के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आगरा के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं विचारक रहे श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल को श्रीअरविंद का अंश बताते हुए कहा कि वह समग्र राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे।

विश्वेश्वर के साहित्य को आगे लाने की जरूरत

श्री विश्वेश्वर द्वारा लिखे गए साहित्य को आगे लाने की जरूरत है। उन्होंने आगरा के लोगों को श्री अरविंद के दर्शन से जुड़ने का भी आह्वान किया।

आगरा में दुर्घटनाएं रोकने को उत्तरी बाईपास जल्द बनवाने की जरूरतः अरुण चंद्र

आगरा के एडिशनल कमिश्नर पुलिस (ट्रैफिक) अरुण चंद्र ने भारत के महान विभूतियों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की जरूरत बताई। साथ ही उन्होंने आगरा में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उत्तरी बाईपास को जल्द बनवाने की मांग की। कार्यक्रम में एसडीएम (सदर) परीक्षित खटाना ने भी विचार व्यक्त किए।

श्रीअरविंद के विचार प्रासंगिकः डा. प्रशांत गुप्ता

एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने श्रीअरविंद के विचारों की प्रासंगिता को बताया। साहित्यकार विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के साहित्य को आगे लाने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि का स्वागत किया

श्री अरविंद शिक्षण संस्थान की सचिव पवित्रा अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का बुके एवं श्री मां और श्री अरविंद का चित्र भेंटकर स्वागत किया।

इससे पूर्व उन्होंने सेल्फी प्वाइंट के समीप स्थित सेफ हाउस कैफे का निरीक्षण किया, जिसमें निम्न आयवर्ग के बच्चों के राशन और पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में तरुण पाठक, विवेक कुमार जैन, मनोज कुमार शर्मा, शरद यादव, रामप्रकाश अग्रवाल, अलका अग्रवाल अर्चना शर्मा, नीरू शर्मा, अनिल कुमार अनिल आदि लोग मौजूद रहे।

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.