AROHAN - LIVE

Great god of power-devotion….

आगरा (arohanlive.com) । साहित्यकार, विचारक, कवि रहे श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल ने देश, समाज, काल राजनीति समेत हर विषय पर कालजयी साहित्य, कविताएं, लेख आदि लिखे हैं कल छह अप्रैल-२०२३ को हनुमान जयंती है। हनुमान जयंती पर उनकी लिखी कविता शक्ति-भक्ति के देव महान को पढ़कर कीजिये श्री हनुमान जी की आराधना।

शक्ति-भक्ति के देव महान…

हनुमान वीर बलवंता,

शक्ति-भक्ति के देव महान,

एक कांधे पर बोझ मायागिरि का,

दूजे आत्मशक्ति की गदा विराजै ।

 

हाथों से सेवा करें प्रभु की.

हृदय सीता-राम विराजै,

ऊपर रहें तृष्णा-आशक्ति के शिखरों से,

बन भक्ति के देव महान।

 

प्रसन्न रहें आत्मखोज में,

माया जग को विसरावैं,

मस्त रहें  जनकल्याण में ,

काहु निशाचर से न घवरावैं।

 

रक्षा करो प्रभु दासों की,

अंधे पथ मार्ग दिखावैं,

कामना करें भक्तों की,

प्रभु के घर पहुंचावैं।

 

हनुमन वीर बलवंता ,

पूर्ण योग के प्रतीक महान,

विचरण करें मायावन में,

बन श्री राम के दास महान।।

 

शक्ति-भक्ति के देव महान…

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.