AROHAN - LIVE

Be prepared to make all kinds of sacrifices to protect the country in hardships: Shri Vishweshweshwar Dayal

                           राष्ट्र के नाम संदेश

26 जनवरी भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। आज के दिन 70 वर्ष पहले हमारा संविधान लागू किया गया था। सैकड़ों साल तक विदेशियों की गुलामी और उसके लिए कठिन संघर्ष के बाद कहीं जाकर भारत देश स्वतंत्र हुआ। हर साल दो राष्ट्रीय पर्व मनाये जाते हैं। 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों ने भारत छोड़ा और 26-1-1950 को संविधान बना। दोनों पर्वो का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है और हम सभी का कर्तव्य है कि भारत वर्ष व संस्कृति की रक्षा करनी है, जिससे हम स्वाभिमान से रह सकें। दूसरे देशों की गुलामी में रहने का कोई महत्व नहीं।
हमारा यह कर्तव्य है कि अपने देश को प्रेम करें व कठिनाइयों में देश की रक्षा के लिए सभी तरह के बलिदानों के लिए तैयार रहें। अपनी और संस्कृति की रक्षा करना-सचेत रहना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

(श्रीविश्‍वेश्‍वर दयाल अग्रवाल ने इस संदेश को 25 जनवरी 2019 की रात को लिखा और 26 जनवरी 2019 की प्रातः बेला में अपने पार्थिव शरीर को छोड़कर देवलोक की अमरता में विलीन हो गए।)

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.