AROHAN - LIVE

BJP returns to Delhi after 27 years, Pravesh wins, Kejriwal, Sisodia lose, also wins in UP’s Milkipur

नईदिल्ली (arohanlive .com) दिल्ली में खिला ‘कमल’। केजरीवाल, सिसौदिया हारे। प्रवेश, रेखा, चंदन, तिलक जीते। भाजपा 27 साल बाद राजधानी की सत्ता पर होगी काबिज।
भाजपा 48 सीटें, आप 22 पर सिमटी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सभी 70 सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती जारी है। इलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर दो बजे तक के नतीजे और रुझानों में 48 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, 22 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है या नतीजे आ गए हैं।
कांग्रेस का सफाया
दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 साटों का है। अब तक भाजपा का 27 वर्ष का वनवास खत्म हो रहा है। वहीं सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी बहुमत तक नहीं पहुंची है। आप नेता एवं पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया, अवध ओझा चुनाव हार गए हैं।
यूपी में भाजपा जीत की ओर
यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा के चंद्रभूषण पासवान सपा प्रत्याशी से 48 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.