AROHAN - LIVE

Mahabhishek of Varad Vallabha Ganapati performed with Panchamrit with water from 121 Mangal Kalashas, seated on a grand throne

आगरा (arohanlive.com) ।  छलेसर-फिरोजाबाद रोड पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश के नवनिर्मित अष्टकोणीय वरद वल्लभा गणपति मंदिर के तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतिम दिन गुरुवार को पार्श्व में ओम की आकर्षक प्रतिकृति के साथ भगवान गणपति 10 फीट ऊँचे, 8 फीट चौड़े स्वर्णिम आभा लिए टीकवुड के मनमोहक सिंहासन पर विराजमान हुए।

किया महा अभिषेक, श्रृंगार ने मन मोहा

कांचीपुरम के पंडित सबरी राजन और भरनी धरन आर. सहित दक्षिण भारत के आठ पंडितों ने 121 मंगल कलशों के जल, दुग्ध सहित पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चार संग भगवान गणपति का महाअभिषेक किया। इस दौरान ओम महा गणपतये नमः की धुन कानों में रस घोलती रही।

भक्तों के लिए खुले द्वार, भक्त धन्य हुए प्रभु को अपलक निहारा

इसके बाद भगवान का साफा, फूल माला, मस्तक पर त्रिपुंड और शुभ सतिया, दोनों हाथों में कमल और कमर तक सफेद धोती के साथ आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान की आरती उतारी गई। इसी के साथ मंदिर के द्वार जनता दर्शन के लिए खोल दिए गए। वरद वल्लभा गणपति के दिव्य दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। एनआरएल ग्रुप के चेयरमैन हरि मोहन गर्ग ने बताया कि अब सुबह 7 से 11 और शाम को 5 से रात 8:30 बजे तक भक्त भगवान के प्रति दिन दर्शन कर सकेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए किया नाड़ी संतानम्

तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन पर यज्ञशाला पूजा, महा पूर्ण आहुति और स्पर्श आहुति के बाद नाड़ी संतानम् क्रिया द्वारा यज्ञशाला में भगवान गणेश के सिर से पैर तक पूरे शरीर को जीवन प्रदान किया गया। फिर मंदिर में गणपति की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए मंत्रों से प्रतिमा में प्राण शक्ति का प्रवेश किया गया।

कुंभाभिषेकम् भी रहा खास

वरद वल्लभा गणपति मंदिर के शिखर पर विराजमान कलश तक क्रेन से पहुँचकर पंडित सबरी राजन ने कुंभाभिषेकम किया। शिखर के कलश पर मोर पंख लगाया। ध्वज पताका फहरायी। जलाभिषेक किया। पुष्प वर्षा की और शुभ सतिया सजाया। भक्ति की यह छटा भी बेहद मनमोहक रही।

कुंभाभिषेकम् भी रहा खास

वरद वल्लभा गणपति मंदिर के शिखर पर विराजमान कलश तक क्रेन से पहुँचकर पंडित सबरी राजन ने कुंभाभिषेकम किया। शिखर के कलश पर मोर पंख लगाया। ध्वज पताका फहरायी। जलाभिषेक किया। पुष्प वर्षा की और शुभ सतिया सजाया। भक्ति की यह छटा भी बेहद मनमोहक रही।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

समारोह में एनआरएल ग्रुप के हरि मोहन गर्ग, श्रीमती साधना गर्ग, यतेंद्र कुमार गर्ग, श्रीमती जानकी गर्ग, श्रीमती सुनीता गर्ग, रोहित गर्ग, रिद्धि गर्ग, सिद्धांत गर्ग, अदिति गर्ग, नीरज गर्ग, मेघा गर्ग, रौनक, सृष्ठी, दीपक गर्ग, दिव्यांशी गर्ग, वरदान, इनाया, मायरा, वान्या हर्षवर्धन, श्रीमती मिथिलेश, भूपेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, श्रीमती सुशीला, कैलाश चंद सिंघल, मुकेश नेचुरल और मीडिया समन्वयक कुमार ललित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Add comment

Follow us

Don't be shy, get in touch. We love meeting interesting people and making new friends.